हरियाणा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया: मनोहर लाल

हरियाणा
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। यह समारोह एनटीपीसी और एनएचपीसी स्थापना दिवस के रूप में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया है। जिस गांव में लोग शादी करने जाते हैं, वहां पहले ही पूछते हैं कि आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती है। जहां 24 घंटे बिजली आती है, वहीं सबसे ज्यादा रिश्ते आते हैं।

ये भी पढ़ें :  वंदे भारत चेयर कार में मिलीं तकनीकी खामियां, रेलवे बोर्ड ने कपूरथला की कोच फैक्ट्री को दिए सुधार के निर्देश

दरअसल मनोहर लाल ने बिजली की अहमियत बताते हुए अपने पुराने समय को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे, तब गांव में बिजली नहीं आती थी। आजादी के कई सालों बाद वहां बिजली आई। जब बिजली आई तो लोगों ने काफी जश्न मनाया, मानो उनकी खुशियों में चार चांद लग गए हों।

ये भी पढ़ें :  CISF में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, बिजली, कोयला, स्टील और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए बनेंगे विशेष सेक्टर

जगमग योजना के तहत लोगों को हुआ काफी फायदा
बिजली के मामले में हरियाणा सरकार का कहना है कि गांवों में औसतन 20 से 22 घंटे बिजली रहती है। साल 2016 और 17 में लगभग 12 से 13 घंटे ही गांवों में बिजली आया करती थी। जगमग योजना के तहत लोगों को काफी फायदा हुआ है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment