छत्तीसगढ़-रायपुर से नवा रायपुर तक ट्रेन का ट्रायल आज, ट्रैक की खामियों का आंकलन करेंगे अफसर

रायपुर.

रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन  चलने का आज ट्रायल होगा.  यात्रियों लंबे  इंतजार के बाद  यह सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पहली ट्रेन चलेगी. ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे. रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी.

ये भी पढ़ें :  भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ, हंसराज रघुवंशी के शिव भजन पर झूमे श्रोता

अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी. ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी. ट्रायल सफल होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी. रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है. इसमें एक ट्रेन एक  सुबह और एक शाम को चलेगी. छह  जगहों पर स्टेशन स्थापित किया  गया है. इसमें रायपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment