Breaking
14 Nov 2026, Sat

सहकर्मी ने किस करने से मना करने पर नई नवेली दुल्हन को उतार मौत के घाट

ब्राजीलिया
ब्राजील में एक शख्स ने अपनी सहकर्मी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने कथित तौर पर उसे किस करने से इनकार कर दिया था। केयरगिवर का काम करने वाली चार बच्चों की मां की शादी इस दर्दनाक घटना से आठ दिन पहले ही हुई थी। स्थानीय मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध ने का कबूल किया है कि उसने 38 वर्षीय महिला की हत्या इसीलिए की क्योंकि उसने उसे किस करने से इनकार कर दिया था और उसे थप्पड़ मारा था।

ये भी पढ़ें :  किसानों के लिए खुशखबरी: खाते में आएंगे ₹4,000, पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा

g1 के मुताबिक महिला की बॉडी उसके घर के नजदीक ही एक प्रॉपर्टी में मिली जहां वह काम करती थी। कथित तौर पर उसके सहकर्मी मार्सेलो जूनियर बैस्टोस सैंटोस ने उसे चूमने की कोशिश की। हालांकि महिला ने मना कर दिया और उसे थप्पड़ भी मार कर दूर करने की कोशिश की। इसके बाद शख्स ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर महिला के हाथ को बांधने के लिए डायपर टेप का इस्तेमाल किया और उसकी मौत के बाद उसके शव को एक खाली जगह में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में कमर्शियल LPG सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा, घरेलू गैस के दाम स्थिर

पड़ोसी से मांगा था फावड़ा

महिला का शव उसकी हत्या के एक दिन बाद मिला। पुलिस को बैस्टोस सैंटोस पर तब शक हुआ जब उन्हें पता चला कि उसने हत्या के दिन एक पड़ोसी से फावड़ा मांगा था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान की।
महिला के पति ने क्या कहा

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में जीत की हैट्रिक पर नजर, गिल की टीम देगी कड़ी टक्कर

महिला के पति ने कहा है कि उसकी मौत के बाद अब उनके जीवन में कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा, "वह मेरी जिंदगी थी। सिंटिया एक बेहतरीन शख्सियत थी। एक साथी जिसे मैं अपने जीवन में कई सालों से चाहता था। वह ईमानदार थी।" पति ने बताया कि कैसे उन्होंने उसकी मौत से कुछ दिन पहले ही शादी करने का फैसला किया। वह चार बच्चों की मां थी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *