सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दूसरी बार तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार रात उस समय इतिहास रचा जब चौथे टी20 में टीम ने मेजबानों को 135 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने T20I फॉर्मेट में साल 2024 का अंत किया। यह भारत की इस साल की T20I आखिरी सीरीज थी। इस सीरीज के साथ टीम इंडिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। यह रिकॉर्ड है एक साल में सबसे ज्यादा रन रेट से रन बनाने का। इस मामले में लगातार दूसरे साल टीम इंडिया ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम इंडिया ने साल 2024 में 9.55 के रन रेट के साथ रन बनाए।

ये भी पढ़ें :  Pat Cummins बने Joe Root के लिए ‘काल’, Jasprit Bumrah का रिकॉर्ड तोड़कर इस मामले में बने नंबर-1

एक साल में सबसे ज्यादा रन रेट से रन बनाने की इस लिस्ट में टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत ने इससे पहले साल 2023 में 9.23 तो 2022 में 9.20 के रन रेट से रन बनाए थे। वेस्टइंडीज इस लिस्ट में चौथे तो न्यूजीलैंड पांचवे पायदान पर है।
एक साल में सबसे ज़्यादा T20I रन-रेट (कम से कम 20 मैच)

9.55 – 2024 में भारत
9.07 – 2024 में वेस्टइंडीज
8.91 – 2022 में न्यूजीलैंड

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर तो 3-1 से कब्जा किया साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाला देश भी बना। जी हां, भारत की यह साउथ अफ्रीका पर T20I में 18वीं जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस देश के खिलाफ सर्वाधिक 17 T20I जीते थे। भारत अब कंगारुओं को पछाड़ इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। बता दें, टीम इंडिया की यह T20I में कुल 160वीं जीत है। इसी सीरीज का तीसरा मैच जीतकर भारत ने विदेशी सरजमीं पर 100 T20I जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया था।

ये भी पढ़ें :  रोहित की तरह मैं भी कप्तान! शुभमन गिल ने वनडे जिम्मेदारी पर खोले दिल के राज़

रनों के मामले में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
चौथे टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 135 रनों से रौंदा, यह मेजबानों की टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 111 रनों से धूल चटाई थी।

ये भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक जड़ा, 10 चौके और 8 छक्के लगाए

135 बनाम भारत जोबर्ग 2024 *
111 बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2023
107 बनाम ऑस्ट्रेलिया जोबर्ग 2020
106 बनाम भारत जोबर्ग 2023

रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत
वहीं बात भारत की करें तो यह टीम इंडिया की टी20 में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बाद तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

168 रन- बनाम न्यूजीलैंड 2023
143 रन- बनाम आयरलैंड, 2018
135 रन- बनाम साउथ अफ्रीका 2024

Share

Leave a Comment