बीजेपी ने मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नई पहल, पहली बार बनाया गया वॉट्सएप प्रमुख

भोपाल

तकनीक को राजनीतिक संगठन में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी ने भोपाल (Bhopal) में अपना पहला 'व्हाट्सएप प्रमुख' नियुक्त किया है. एमएससी से स्नातक रामकुमार चौरसिया (Ramkumar Chaurasia) को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है. रामकुमार का कार्य व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से जनता से जुड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना होगा. चौरसिया ने अपनी भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, 'यह जिम्मेदारी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और व्हाट्सएप के माध्यम से सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए दी गई है. यह प्रयोग राज्य में पहली बार हो रहा है और जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.'

ये भी पढ़ें :  डॉक्टर की पत्नी का डिजिटल धोखा: अनजान प्रेमी को भेजे गए न्यूड वीडियो ने उड़ाए लाखों

डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने की पहल

यह पहल मध्य प्रदेश में पहली बार हो रही है और इसके तहत लक्ष्य है कि 20 नवंबर तक राज्य के सभी 65,015 बूथों पर एक व्यापक डिजिटल नेटवर्क स्थापित हो सके. बीजेपी के नेताओं का मानना है कि ये नवाचार आने वाले चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर कनेक्शन को मजबूत करने में बहुत मदद करेगा.

बूथ समिति की नई संरचना

व्हाट्सएप प्रमुख की नियुक्ति बीजेपी की नई बूथ समिति संरचना का हिस्सा है. इन समितियों में 12 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, मन की बात प्रमुख और लाभार्थी प्रमुख जैसे पद शामिल हैं. इनमें से तीन सदस्य महिलाएं होंगी. कोलार की पूर्व पार्षद अर्चना गोस्वामी वर्तमान चुनावों में पहली बूथ अध्यक्ष बनीं. उन्होंने कहा, 'इस बार हमारा पूरा फोकस हजारों व्हाट्सएप प्रमुख और मन की बात प्रमुख बनाने पर है.'
पार्टी के लिए गर्व का क्षण-वीडी शर्मा

ये भी पढ़ें :  विधानसभा ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, प्रदेश में मलेरिया और डायरिया के रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के वार्ड नं. 80 के बूथ पर बूथ संगठन पर्व का उद्घाटन किया और खुद पन्ना प्रमुख बने. इस मौके पर शर्मा ने कहा, 'ये हमारे और हमारी पार्टी के लिए गर्व का क्षण है. हमारा जोर तकनीक के माध्यम से हर कार्यकर्ता और मतदाता को जोड़ने पर है, जिससे पारदर्शी और प्रभावी संचार सुनिश्चित हो सके.' बीजेपी चुनाव प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने के लिए एक संगठनात्मक ऐप का उपयोग कर रही है. बूथ अध्यक्ष के चयन के बाद उनके विवरण ऐप पर तुरंत दर्ज किए जाते हैं, जिसे ओटीपी के जरिये सत्यापित कर पार्टी पोर्टल पर आधिकारिक रूप से अपडेट किया जाता है.

ये भी पढ़ें :  BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे, बिहार चुनाव से जुड़े हैं बड़े कनेक्शन

बूथ लेवल पर बीजेपी का खास ध्यान

भाजपा की बूथ कमेटी में कुल 12 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री से लेकर व्हाट्सऐप प्रमुख जैसे पदाधिकारी होंगे. इस कमेटी में तीन महिलाओं को भी सदस्य बनाया जाएगा. बूथ अध्यक्ष के अलावा पांचों सदस्यों को सोशल मीडिया और तकनीक में दक्ष होना आवश्यक है. ये सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे और मोबाइल व ऐप के जरिए डेटा एंट्री का काम करेंगे.  

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment