अब लॉरेंस विश्नोई के नाम पर यूट्यूबर से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

हल्द्वानी.
यूट्यूबर सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) से लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। उनके घर पर पत्र भेजकर कहा गया है कि दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो परिवार के एक सदस्य को जान की कीमत चुकानी पड़ेगी। यूट्यबर सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) ने पुलिस को बताया है कि वह हल्द्वानी की ओलिविया कालोनी रामपुर रोड का निवासी है। उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

ये भी पढ़ें :  बिहार एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केवल भ्रम और भरोसे से नहीं चलेगा काम

करन विश्नोई के नाम से लिखा पत्र
पत्र भेजने वाले ने लिखा है कि “ नमस्ते श्री सौरव जोशी, मैं करन विश्नोई, लॉरेंस विश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बास लांरेस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें।'

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में हर महीने खुलेंगे 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, घर के पास मिलेगी सुविधा—CM रेखा गुप्ता

पत्र में धमकी भरे लहजे में आगे लिखा गया- 'यदि आपने कोई भी जवाब नहीं दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से साझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेगें और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला लें। क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है, यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है। आइडी भी दी है। अंत में जय महाकाल लिखा है।'

ये भी पढ़ें :  Parliament, एयरपोर्ट और कई इलाके Waqf Land पर, बदरुद्दीन अजमल के दावे से विवाद

सौरभ (Saurabh Joshi) का कहना है कि इस धमकी से वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चितिंत हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर धमकी व रंगदारी मांगने की धारा में प्राथमिकी कर जांच की जा रही है।

Share

Leave a Comment