बदला गया अजमेर के 45 साल पुराने ख़ादिम होटल का नाम, अब कहलाएगा अजयमेरू

 अजमेर

चार दशक से भी अधिक समय से अजमेर की पहचान रहा राजस्थान सरकार का होटल ख़ादिम अब अजयमेरू के नाम से जाना जाएगा . बीजेपी सरकार ने राजस्थान पर्यटन विभाग के इस सरकारी होटल का नाम बदलने के लिए आदेश जारी कर दिया है. बीजेपी के नेता लंबे समय से 45 साल पुराने अजमेर के इस सरकारी होटल का नाम बदलने की मांग कर रहे थे.

सोमवार को आरटीडीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा अरोड़ा ने इसका नाम बतलने के आदेश दिए. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नाम बदलने की घोषणा की. प्रशासन का कहना है कि होटल का नया नाम अजमेर के गौरवशाली हेरिटेज और संस्कृति को प्रदर्शित करनेवाला है.

ये भी पढ़ें :  प्रदेशभर में जर्जर भवनों पर कार्रवाई: 2699 इमारतों को सील कर ध्वस्त करने के आदेश जारी

खादिम का मतलब सेवक होता है जो अजमेर के सूफी संत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की वजह से रखा गया था. अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मांग की थी कि इसका नाम बदला जाए और अजयमेरू रखा जाए. अजयमेरू मतलब वो दुर्ग पर्वत जो जीता ना सके. ये भी कहा जाता है कि सातवीं सदी में इस शहर को अजयराज चौहान ने बसाया था.

ये भी पढ़ें :  ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर

बीजेपी की पुरानी मांग रही है कि अजमेर का नाम ही अजयमेरू रखा जाए . इनका दावा है कि पृथ्वी राज चौहान के समय इसका नाम अजयमेरू था लेकिन मुस्लिम हमलावरों ने इसका नाम बदल दिया. गौरतलब है कि बीते दिनों जयपुर में बीजेपी सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा मुहल्लों, सड़कों और चौक के मुस्लिम नाम बदले हैं.

ये भी पढ़ें :  राशिफल गुरुवार 16 जनवरी 2025, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

बता दें कि पहली बार होटल का नाम बदलने से पहले बीते कुछ समय से लगातार देश के कई शहरों के नाम सरकार ने बदले हैं. अभी दो माह पहले ही भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया था. सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी.

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment