महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई के पुलिस आयुक्त ने मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया

मुंबई
मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने महानगर के लोगों से अपील की है कि वे बुधवार को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करें और इस दिन छुट्टी की योजना नहीं बनाएं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को बुधवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मुंबई के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यहां स्थित सभी प्रतिष्ठानों, व्यवसायों और अन्य कार्यस्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को बुधवार को मतदान के लिए छुट्टी देना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें :  डॉक्टरों की बढ़ती मांग के बीच ममता सरकार ने कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल किया, पुलिस कमिश्नर बदला

फणसलकर ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं सभी मुंबईवासियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वे जिम्मेदारी के साथ और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।’’ इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से मतदान करने की अपील की ताकि उनका भविष्य ‘‘वास्तविक और जिम्मेदार हाथों में’’ हो। फणसलकर ने कहा, ‘‘अपनी लंबी छुट्टी की योजना को रद्द कर दीजिए और बटन दबाने का अवसर नहीं छोड़िए जिससे आप अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।’’

ये भी पढ़ें :  विधानसभा में एंट्री होते ही शुरु होगी लड़ाई: विनेश फोगाट

उन्होंने कहा, ‘‘जो मतदाता कम जागरुक हैं, उन तक यह संदेश भी पहुंचाएं कि वे अपना अत्यंत महत्वपूर्ण वोट बर्बाद न करें और इस उत्साही राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। मतदान करें और मतदान के महत्व का प्रचार करें।’’

 

Share

Leave a Comment