बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मौत, मतदान केंद्र पर आया हार्ट अटैक

महाराष्ट्र
बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरंत ही शिंदे को पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, शिंदे के निधन के बाद अब बीड विधानसभा चुनाव के बारे में आगे का निर्णय लिया जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व कानून (Representation of Peoples Act 1951) के अनुसार, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मौत हो जाती है तो उस सीट पर मतदान को स्थगित किया जा सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment