आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव, दिल्ली में कौन होगा AAP का फेस

नई दिल्ली
आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलवा देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में चुनाव से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी? और दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और 'आप' सत्येंद्र जैन ने इन सवालों का जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें :  इबोला को लेकर भारत सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट्स पर बढ़ाई गई स्क्रीनिंग

दिल्ली में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी AAP
आगामी जनवरी-फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। हाल ही में सत्येंद्र जैन ने 'जिस्ट' को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में आप की सरकार बनने पर सीएम कौन होगा का जवाब भी दे दिया है।

ये भी पढ़ें :  पंजाब खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण किया, सुविधाओं का लिया जायजा

जीते तो कौन बनेगा दिल्ली का CM
सत्येंद्र जैन से सवाल पूछा गया कि अगर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती है तो मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी या अरविंद केजरीवाल? इस सवाल का जवाब देते हुए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के वक्त का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा देते समय ही कहा था कि वो जनता की अदालत में जा रहे हैं, अगर जनता उन्हें क्लीन चिट दे देगी तभी वो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके इस बयान से साफ हो जाता है कि दिल्ली में 'आप' की सरकार बनने पर अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment