आईएसएल: ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी हैदराबाद एफसी

हैदराबाद.
हैदराबाद एफसी आज शाम जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी, तो दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में जीत पाना चाहेंगी। पिछले साल खराब सीजन के बाद, हैदराबाद एफसी इस बार सात मैचों में दो जीत, एक ड्रा और चार हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर हैं। उसका इरादा जीत से उच्च रैंक वाले प्रतिद्वंद्वियों के साथ अंतर पाटना होगा।

वहीं, ओडिशा एफसी आठ मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और तीन हार नौ अंक लेकर तालिका नौवें स्थान पर है। हेड कोच सर्जियो लोबेरा इस लीग में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी रणनीतिकारों में से एक रहे हैं, इसलिए वह जगरनॉट्स से लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। हैदराबाद एफसी ने आईएसएल 2024-25 में खेले अपने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में अपने 43% गोल किए हैं, जिसमें से अब तक उनके सात में से तीन गोल मैच की इस अवधि में आए हैं। हैदराबाद एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर खेले पिछले 15 मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। वास्तव में, यहां उनकी आखिरी जीत फरवरी 2023 में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 1-0 से हुई थी।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई, कप्तान शांतो ने कहा- हम 300 रन नहीं बना पाते

ओडिशा एफसी ने आईएसएल 2024-25 में प्रति मैच 10+ ओपन प्ले पास के आठ सीक्वेंस दर्ज किए हैं। यह किसी भी टीम का सबसे अधिक औसत है। मोर्टाडा फॉल और कार्लोस डेलगाडो जैसे अनुभवी सेंट्रल डिफेंडर होने के बावजूद, ओडिशा एफसी आईएसएल 2024-25 में अब तक खेले अपने आठ मैचों में कोई क्लीन शीट नहीं रख पाई है।

ये भी पढ़ें :  माइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने जोर दिया कि उनकी टीम मैच में जाने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है। उन्होंने कहा, “ओडिशा एफसी के पास ऐसा कोच है जो भारतीय फुटबॉल में विजेता रहा है। उनके पास अनुभवी विदेशी खिलाड़ी हैं। हमें इस मैच के लिए आत्मविश्वास और अभ्यास की आवश्यकता है, जो हमने किया है।”

ये भी पढ़ें :  चैम्प‍ियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले गावस्कर ने कप्तान रोह‍ित को दिया जीत का मंत्र, गेंदबाजों को भी दी नसीहत

ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी अग्रिम पंक्ति से अधिक दक्षता की मांग की, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा, “हमें अटैकिंग थर्ड में क्लिनिकल होने की आवश्यकता है। हालांकि, मैं टीम के हालिया प्रदर्शन से खुश हूं क्योंकि हमने कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखाया है। बता दें कि दोनों टीमें आईएसएल में 10 बार भिड़ चुकी हैं। हैदराबाद एफसी और ओडिशा एफसी ने क्रमशः चार और पांच मैच जीते हैं, और एक मुकाबला ड्रा रहा।

Share

Leave a Comment