एलिस कौशिक, ‘बिग बॉस 18’ से बेघर, कंवर ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते पर कीं खुलकर बात

मुंबई

'बिग बॉस 18' से बीते हफ्ते एलिस कौशिश एविक्ट हो गईं। उन्होंने इस शो में जब एंट्री की थी तो तब उन्हें टॉप 2 घोषित किया गया था। मगर वह अपना व्यक्तित्व खुलकर दिखा न सकीं और वोटों की कमी के आधार पर एविक्ट हो गईं। अब बाहर आकर उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए। इंटरव्यूज दिए और उसमें कंवर ढिल्लों के बारे में बात की। क्या कहा, आइए बताते हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘सुपरमैन’ OTT पर धमाकेदार एंट्री! ₹5240 करोड़ कमाने वाली फिल्म अब घर बैठे देखें, जानें पूरी डिटेल

एलिस कौशिक जब शो में थीं तो उन्होंने कंवर ढिल्लों संग रिश्ते के बारे में बात की थी। कहा था कि एक्टर ने उनको प्रपोज किया है। लेकिन कंवर ने इन बातों से इनकार किया था। अब एलिस ने बाहर आकर कहा कि सभी ने एक्टर की बातों को गलत समझा। 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में एलिस से जब पूछा गया तो उन्होंने रिएक्ट किया।

एलिस ने कंवर के बयान पर दी सफाई
एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनका मतलब था कि हम तुरंत शादी नहीं करने जा रहे और मुझे भी ऐसा ही लगता है। जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहती हूं तो मैंने कहा कि नहीं सर, अगले पांच साल तक नहीं। मैंने कहा नहीं। लेकिन मैंने मना नहीं किया। सिर्फ एक गलतफहमी थी।'

ये भी पढ़ें :  वैष्णो देवी में ओरी और उनके 7 दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कंवर ढिल्लों ने शादी के लिए किया था इनकार
शो एलिस कौशिक ने दावा किया था कि कंवर ढिल्लन उनसे शादी करने के लिए तैयार थे और उन्होंने उन्हें इसके लिए प्रपोज भी किया था। हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में कंवर ने शादी के लिए प्रपोज करने की बात से इनकार किया था, 'मैंने बोला था कि मैं तुम्हारे साथ डेट पर जाना चाहता हूं क्योंकि तुम उस तरह की लड़की हो जिससे मैं शादी करना चाहूंगा।'

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment