आईएसएल में पहली घरेलू जीत तलाश रहे मोहम्मडन एससी का सामना बेंगलुरू एफसी से

कोलकाता
मोहम्मडन एससी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में अपनी पहली घरेलू जीत तलाश रही है, जिसके लिए ब्लैक पैंथर्स बुधवार शाम अपने घरेलू मैदान किशोर भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरू एफसी भिड़ेंगे। मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष स्तर की इस लीग में पहली बार अभियान में उतरी है, लेकिन वो सात मैचों में एक जीत, दो ड्रा और चार हार से पांच अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर है। वहीं, ब्लूज ने इस सीजन में जोरदार वापसी की है। बेंगलुरू एफसी आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रा और एक हार से 17 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें :  34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती चार मुकाबलों में एक ड्रा खेला और तीन हारे हैं। कोई भी टीम शुरुआती पांच घरेलू मैचों में जीत के बिना नहीं रही है, यह ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड होगा जिसे एंड्री चेर्निशोव और उनके ब्लैक पैंथर्स बुधवार को बचना चाहेंगे। मोहम्मडन ने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में चार गोल खाए हैं, जो आईएसएल 2024-25 सीजन में सभी टीम में सबसे अधिक है। वहीं, बेंगलुरू एफसी ने इस अवधि में चार गोल किए हैं।

ये भी पढ़ें :  बाबर आजम के कप्तानी छोड़ते ही 31 साल के स्पिनर उस्मान कादिर ने ने किया संन्यास का ऐलान

इस मैच में जीत से ऐसा दूसरी बार होगा जब ब्लूज आईएसएल सीजन के अपने शुरुआती नौ मैचों के बाद 20+ अंक हासिल करेंगे। ब्लूज ने आईएसएल में पहली बार किसी टीम का सामना करते हुए पिछले पांच मुकाबलों में दो ड्रा खेले और दो हारे।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव ने ब्लूज और इस सीजन में उनकी खेल शैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हम वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेलेंगे। वो बहुत मजबूत है और उसने सीजन की शानदार शुरुआत की है। उनकी फुटबॉल शैली उन्हें आईएसएल की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बनाती है।”

ये भी पढ़ें :  IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'बेबी सेलिब्रेशन', अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया करारा जवाब

बेंगलुरू एफसी के स्पेनिश हेड जेरार्ड जारागोजा ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान अपने तकनीकी और रणनीतिक खेल पर काम किया। उन्होंने कहा, “हमें मैच खेलना पसंद हैं, लेकिन ब्रेक हमें तकनीकी और रणनीतिक रूप से काम करने में मदद करते हैं। अच्छी बात यह है कि इस सप्ताह हमारी पूरी टीम ट्रेनिंग कर रही थी।” यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment