जयपुर में 2025 में मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी पर स्थानीय अवकाश रहेगा, आदेश जारी

जयपुर
 जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर जिले में वर्ष 2025 के लिए मकर संक्रांति एवं शीतला अष्टमी (मेला चाकसू) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर अगले साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी (मंगलवार) एवं शीतला अष्टमी 21 मार्च (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने दोनों ही जिलों (जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण) के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें :  Second Hand Phone खरीदने से पहले जरूर करें ये स्क्रीन टेस्ट, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

बता दें कि मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी का पर्व जयपुर जिले में धूमधाम से मनाया जाता है. इन दोनों ही त्योहार पर आम जनता का उत्साह देखने वाला होता है. जयपुर जिले में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी देखने लायक होती है. मकर संक्रांति पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिलता है. लोग पतंगबाजी के लिए सुबह से ही छत पर चढ़ जाते हैं और पतंगबाजी का दौर देर शाम तक जारी रहता है. इस दिन लोग दान पुण्य भी करते हैं. मकर संक्रांति पर खरमास का समापन होता है और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान सरकार की बड़ी राहत, बाइक-स्कूटर और ट्रैक्टर RC लेट फीस में भारी कटौती

इसी तरह शीतला अष्टमी पर जयपुर के चाकसू कस्बे में शील की डूंगरी पर शीतला माता का दो दिवसीय लक्खी मेला लगता है. इस मेले में दूर दराज से लोग शीतला माता के दर्शन करने आते हैं. इस दिन माता को ठंडे पकवानों का भोग भी लगाया जाता है. बता दें कि कलेक्टर अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर साल में दो अवकाश घोषित कर सकते हैं, इसलिए जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी का अवकाश घोषित किया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment