11 के 11 खिलाड़ियों में किसी ने अभी अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं किए, दिल्ली के नाम जुड़ा एकदम हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में ऐसा कुछ हुआ, जो इससे पहले कभी टी20 क्रिकेट में नहीं हुआ है। दिल्ली के नाम एक एकदम ही हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली की ओर से टी20 मैच में 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी कर डाली। आयुष बदोनी टीम के कप्तान हैं और साथ ही विकेटकीपर भी हैं, इस मैच में उन्होंने भी अपने हाथ गेंदबाजी में आजमा लिए। 11 के 11 खिलाड़ियों में किसी ने अभी अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं किए। हर्ष त्यागी, दिग्वेश राठी और मयंक रावत ने तीन-तीन ओवर किए, जबकि आयुष सिंह, अखिल चौधरी और आयुष बदोनी ने दो-दो ओवर किए। वहीं आर्यन राणा, हिम्मत सिंह, प्रियांश आर्या, यश धुल और अनुज रावत ने एक-एक ओवर फेंका।

ये भी पढ़ें :  WPL ऑक्शन 2025: कौन सी टीम हुई सबसे मजबूत? दिल्ली से RCB तक फुल स्क्वॉड देखें—दीप्ति शर्मा सबसे महंगी

मणिपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। 41 रनों तक मणिपुर ने छह विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रेक्स राजकुमार, विकेटकीपर अहमद शाह ने मिलकर इसके बाद मणिपुर के लिए कुछ रन जोड़े। अहमद शाह मणिपुर की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। टॉप ऑर्डर में उलेनयई ने 19 रन बनाए, इसके बाद तो एक के बाद एक बैटर आउट होता चला गया।

ये भी पढ़ें :  संजय बांगर की संतान अनाया बांगर ने ICC और BCCI से ट्रांसजेंडर क्रिकटरों का समर्थन करने की अपील की

मणिपुर की ओर से अगर आखिरी के ओवरों में लोअर मिडिल ऑर्डर्स के बैटर्स ने रन नहीं बनाए होते, तो टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं हो पाता। टी20 क्रिकेट में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी टीम की ओर से 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की हो और अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के नाम दर्ज हो गया है। मैच में मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया था। ग्रुप सी में दिल्ली फिलहाल इससे पहले अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment