कार ने टेंपो को मारी ठोकर, खंती में जा गिरे दोनों वाहन, 5 की मौके मौत

श्रावस्ती

जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें :  मेरठ में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 16,726 संपत्तियां सील करने के आदेश

बता दें कि पूरी घटना को नेशनल हाइवे-730 के मोहनीपुर तिराहे पर घटी है. जहां एक तेज रफ्तार जायलो कार ने टेंपो को ठोकर मार दी. इस दौरान कार और टेंपो दोनों सड़क के किनारे खंती में जा गिरे. हादसे में दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गए. घटना में 5 लोगों की जान चली गई औऱ 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

ये भी पढ़ें :  नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 30 लोग झुलसे, 250 को लपटों के बीच से किया रेस्क्यू

वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इकौना सीएचसी में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment