आरंग क्षेत्र के पारागांव रेत खदान में प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 4 चेन माउंटेन मशीन जब्त

आरंग

छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र के पारागांव रेत खदान में शुकवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां महानदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन कर रही चार चेन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया है. आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के बाद से रेत माफियाओं में हड़कप मच गया है.

ये भी पढ़ें :  Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप की जांच अब करेगी CBI, विष्णुदेव सरकार अब CBI को सौंपेगी मामला, गृहमंत्री विजय शर्मा का ऐलान

आपको बता दें कि रेत खदान में मशीनों के जरिए रेत उत्खनन पर पूर्णतः प्रतिबंधित है. इसके बावजूद पारागांव रेत खदान में 4 चेन माउंटेन मशीन से रेत निकाला जा रहा था। साथ ही महानदी में पानी के बीच से रैम बनाकर चैन माउंटिंग मशीन से रेत निकाला जा रहा था। पारागांव में हुई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में 76 CRPF जवानों की हत्या का मामला: सबूत न मिलने के कारण सभी आरोपी हाईकोर्ट से बरी

प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई कर रेत चोरों की कमर ही तोड़ दी है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष लगातार कार्रवाई से आम जनता के बीच प्रशासन की सक्रियता देखने को मिल रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment