प्रदेश की 12670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र उन्नत, प्रत्येक में एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद स्वीकृत

भोपाल
प्रदेश की 12670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन करने का निर्णय हाल ही में मंत्रि-परिषद द्वारा लिया गया था। निर्णयानुसार इन सभी 12670 उन्नत आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिये एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एक आंगनवाड़ी सहायिका (प्रत्येक आंगनवाड़ी) के पद की स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में संचालित इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र में एक दिसम्बर 2024 से परिवर्तित माना जायेगा।

ये भी पढ़ें :  अगले 15 दिन में बचे हुए कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया होगी शुरू, 307 टन कचरे को नष्ट करने का आखिरी चरण

आयुक्त महिला बाल विकास सूफिया फारूकी वली ने बताया कि मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्व से कार्यरत मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की उस केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ रहकर कार्य करेंगी। वर्तमान में जिन उन्नत आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता का पद रिक्त है, वहाँ निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अर्हताओं अनुसार ही नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जायेगी। उन्नत 12670 आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहायिका के नवीन सृजित पदों पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अर्हताओं अनुसार ही नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों एवं आंगनवाड़ी सहायिका के सभी पदों की नियुक्ति एमपी ऑनलाइन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से होगी।

ये भी पढ़ें :  राज्य सरकार जीवों के संरक्षण के लिए है संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उल्लेखनीय है कि मंत्रि-परिषद द्वारा 12670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिये प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में एक कार्यकर्ता एवं एक सहायिका तथा केन्द्रों के पर्यवेक्षण के लिये कुल 476 पर्यवेक्षक के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment