छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग को फुसलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

मिली जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना में पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 3 नवंबर को उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक दीपक भारद्वाज 22 साल निवासी सराईभदर ने उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर सराईभदर गांधीनगर नाला के पास ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर इस घटना का जिक्र किसी और से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment