महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ‘हिंदुत्व’ का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की: अजय आलोक

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'हिंदुत्व' का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक 'बीमारी' बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए। उन्होंने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुफ्ती परिवार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी तो खुद मुफ्ती परिवार है, जो जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है। अगर हिंदुत्व इनको बीमारी लगती है, तो हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए। लेकिन, बीमारी ने इन्हें जकड़ लिया तो ये नहीं बच पाएंगे।

ये भी पढ़ें :  जूनियर डॉक्टरों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरजी कर अस्पताल गतिरोध मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया

दरअसल, इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, ''भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए क्योंकि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।''

ये भी पढ़ें :  40 लाख का SBI होम लोन लेना है? जानिए कितनी सैलरी चाहिए और कितनी होगी EMI

इसके अलावा भाजपा नेता अजय आलोक ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब सरकार की शह पर ये अरविंद कपटीवाल के दिमाग से अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है। सरवन सिंह पंढेर को जनता का कितना सपोर्ट है ये हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में देख लिया। ये कोई किसान नहीं हैं, ये अंशाति फैला रहे हैं। हाईवे जामकर लाखों लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया। ये पंजाब सरकार की शह पर हो रहा है, जो शर्मनाक है।

ये भी पढ़ें :  बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अरेस्ट हुआ आरोपी ने बताया सलमान को मारने का प्लान था मगर सुरक्षा की वजह से वहां तक नहीं पहुंचे

भाजपा नेता अजय आलोक ने इंडी अलायंस में खींचतान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये इंडी ब्लॉक नहीं था, सिर्फ घमंडियों का एक समूह है, जो अपने-अपने घमंड में जीता है। हर कोई नेता बनना चाहता है। ये लोग आखिर क्या करेंगे? न तो ये सत्ता में हैं। जिन-जिन प्रदेशों में इनकी सरकारें है, वहां पर बुरा हाल कर रखा है। इंडी गठबंधन वाले राहुल गांधी को कभी नेता नहीं मानते थे। ये सब चलता रहेगा। भानुमति का ये कुनबा आपस में सिर फोड़ेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment