भाजपा नेता रमेश पहलवान एवं उनकी पत्नी कुसुमलता ने आप पार्टी का दामन थामा, एक और विधायक का कट सकता है टिकट

नई दिल्ली
कस्तूरबा नगर विधानसभा से भाजपा नेता रमेश पहलवान एवं उनकी पत्नी कुसुमलता (निगम पार्षद) ने आप पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। कुसुमलता दूसरी बार निगम पार्षद हैं। उनका पहला कार्यकाल 2012 से 2017 तक रहा। उसके बाद 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी से जीता था। कस्तूरबा नगर से अभी आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल हैं। माना जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है।

सात साल बाद हुई घर वापसी
केजरीवाल ने बताया कि 2013 में रमेश पहलवान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। फिर 2017 तक आप में रहे, लेकिन किसी कारणवश आप छोड़ी और आज सात साल बाद फिर से घर वापसी हुई है। रमेश पहलवान स्पोर्ट्स खासकर रेसलिंग के क्षेत्र में काफी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, इनके अध्यक्ष और सदस्य हैं। इन्होंने दिल्ली के स्तर पर काफी अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : खेलने की कोई उम्र नहीं.... 65 वर्षीय ’आशो बाई’ के जज्बे को सलाम

पार्टी ज्वाइन करने पर क्या कहा
कुसुमलता दो बार पार्षद रही हैं। केजरीवाल ने बताया कि बीच में पांच साल एससी सीट हो जाने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाईं। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और फिर चुनाव जीता। आप ज्वाइन करने पर कुसुमलता ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं कि केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप ज्वाइन की है। वहीं आप ज्वाइन करने पर रमेश पहलवान ने कहा कि मेरी आज घर वापसी हो रही है और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, RGHS में शामिल हुई कैंसर की महंगी CAR-T Cell Therapy

केजरीवाल ने दोहराया अपना सपना
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी अच्छे-अच्छे लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं। केजरीवाल ने बताया कि मेरा एक सपना है कि एक दिन दिल्ली के दो करोड़ लोग सारे कांग्रेसी, सारे बीजेपी वाले और सारे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। आने वाले साल दिल्ली विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए आप ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें छह ऐसे चेहरों को मौका दिया गया था, जो बीजेपी या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment