आप पार्टी ने एक और सीट से बदला उम्मीदवार, पार्षद आले मोहम्मद को मटियामहल से बनाया उमीदवार

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली के मटिया महल विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। इस सीट से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया है। आले मोहम्मद आप के चांदनी महल वार्ड से पार्षद हैं। पार्टी ने इससे पहले मेहरौली सीट से अपने प्रत्याशी बदला था। नरेंद्र यादव की जगह महेंद्र चौधरी को टिकट दिया था।

ये भी पढ़ें :  तेल-गैस की खोज का मेगा गेम शुरू, आयात से लेकर कीमत तक, सब होगा सस्ता! निवेश की बाढ़ आ सकती है

कौन हैं आले मोहम्मद
मटिया महल सीट से नए उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल फिलहाल वार्ड नंबर 76 से आप के पार्षद हैं। वह 2023 में एमसीडी के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। उनके पिता शोएब इकलाब 6 बार के विधायक रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया था, लेकिन अब उनके बेटे को यहां से मौका मिला है। आले मोहम्मद 2012 से ही लगातार एमसीडी के पार्षद चुने जा रहे हैं। 2022 में एमसीडी चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पार्षद भी आले इकबाल ही थे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री द्वारा बजट की आलोचना पर पूर्व वरिष्ठ आईएएस मिश्रा ने कहा, “हर अच्छी पहल चुनावी लगना कांग्रेस की स्वाभाविक प्रवृत्ति”

 

Share

Leave a Comment