नगरीय निकाय चुनाव: तैयारी अब अंतिम चरण में, महापौर-अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए तय हुई खर्च की सीमा

रायपुर

 नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है. इस कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में महापौर / अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है.

ये भी पढ़ें :  डिप्टी सीएम शर्मा ने पूर्व सीएम के आरोपों पर किया पलटवार, बोले - बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर करते हैं राजनीति

राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय की गई है. पांच लाख से अधिक आबादी वाले नगरपालिक निगम के लिए महापौर / अध्यक्ष के लिए 25 लाख रुपए, तीन लाख से पांच लाख की आबादी वाले निगम के लिए 20 लाख रुपए और तीन लाख से कम आबादी वाली निगम के लिए 15 लाख रुपए की सीमा तय की गई है.

ये भी पढ़ें :  सावन का है आज आखिरी सोमवार, सुबह से मंदिर में भक्त कर रहे हैं महादेव की विशेष पूजा...सावन के महीने में भोलेनाथ करते भक्तों पर विशेष कृपा

वहीं 50 हजार या उससे अधिक आबादी वाले नगरपालिका परिषद में महापौर / अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपए और पचास हजार से कम आबादी वाली नगरपालिका परिषद के लिए खर्च की सीमा 8 लाख रुपए तय की गई है. इसी तरह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपए की अधिकतम सीमा तय की गई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment