शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग लीडर समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी, कई रहस्य उजागर

बांदा
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग लीडर समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उनके कारनामों के कई रहस्य उजागर हुए हैं। पकड़े गए गैंग लीडर ने बांदा जिले के ही जमालपुर क्षेत्र में छह लोगों को इस प्रकार की ठगी का शिकार बनाया था, जबकि लुटेरी दुल्हन ने इसके पहले फर्रुखाबाद, छतरपुर के सोयपुर व उरई में भी शादी की थी।

ये भी पढ़ें :  भीषण गर्मी में भी बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश बना नंबर वन, 31 हजार मेगावाट से अधिक की डिमांड पूरी

नोटरी से हुई शादी के बाद पति के साथ कुछ दिन रही। बाद में सभी जगहों से दूल्हों के लाखों के जेवर व नकदी समेत कर फरार हो गई थी। लुटेरी दुल्हन का निशाना अब यहां के जमालपुर गांव का शंकर उपाध्याय भी बनने वाला था। गनीमत रही कि उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे आरोपी युवती व उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें :  रामभद्राचार्य का बयान: 470 सांसद होंगे तभी बनेगा हिंदू राष्ट्र, बच्चों को वेद-शास्त्र का ज्ञान नहीं

यह है पूरा मामला
देहात कोतवाली के ग्राम जमालपुर निवासी शंकर उपाध्याय को उसकी शादी कराने के लिए बदौसा कस्बा के ग्राम बरछा निवासी विमलेश वर्मा ने झांसा दिया था, जिसके एवज में विमलेश ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शंकर ने विमलेश को पांच हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment