अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनो वाहनों में आग लग गई. ट्रक कार के ऊपर पलट गई. वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  Video : बिन सड़क सब सून...जब सब्जी वाली टोकरी में एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा गर्भवती महिला को, हुआ प्रसव, फिर..

राहगिरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. वहीं इस हादसे की चपेट में कौन आए, इसका भी पता भी पता लगाया जा रहा है. पूरी घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव का है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment