लोगों ने निगम में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

दुर्ग

भिलाई शहर की मूलभूत समस्या और निगम में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने किए गए बैरिकेडिंग को हटाकर प्रदर्शनकारी अंदर घुसने लगे थे. आखिरकार निगम आयुक्त ने राजीव पांडेय ने बाहर आकर लोगों से ज्ञापन लिया.

ये भी पढ़ें :  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब जनता सीधे चुनेगी महापौर

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में भाजपा के कई पार्षद शामिल हुए. भिलाई निगम के तीन वार्डों में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर इस प्रदर्शन के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए निगम कार्यालय के मेन गेट पर बैरिकेडिंग करने के साथ तीन थाना प्रभारी अमले के साथ मौके पर तैनात थे. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया. प्रदर्शन में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी पहुंची थीं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ बजरंग दल के लोगों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया था.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment