छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डेम के बीच नाव पलटने से मची अफरा-तफरी, लाइफ जैकेट पहनने से बची जान

रायगढ़।

रायगढ़ जिले में डेम के बीच में नाव पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लाईफ जैकेट पहनने की वजह से किसी तरह लोगों की जान बच गई अन्यथा नये साल के पहले दिन यहां बडी घटना घटित हो सकती थी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टीपाखोल डेम में यूं तो नये साल के अवसर पर सुबह से ही पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ रही। इस बीच दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उस समय अचानक अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब वहां बोटिग कर रहे एक नाव डेम के बीच पहुंचते ही वापस मूडते समय गहरे पानी में पलट गई। इसके बाद नाव में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि नाव में सवार सभी लोगों ने लाईफ जैकेट पहने हुए थे जिसके कारण सभी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ टीपाखोल डेम पहुंचा था और इस बीच बोटिंग का आनंद लेते हुए यह घटना घटित हो गई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ के धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज, सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

टीपाखोल डेम में मेले सा माहौल
टीपाखोल डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने बताया कि नये साल के अवसर पर आज यहां मेले सा माहौल रहा, यहां गुमचुप ठेला के अलावा आईक्रीम के भी दुकान लगे थे। साथ ही सैकड़ो की संख्या में यहां मोटर सायकल व 15 से 20 कार में सवार होकर लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें :  LPG Price Hike : होली से पहले लगा बड़ा झटका, घरेलू गैस की बढ़ी कीमत, अब इतने में मिलेगा....

एक बोलेरो भी पलटी
नये साल के अवसर पर टीपाखोल डेम में पिकनिक मनाने जाने के दौरान रास्ते में एक बोलेरो भी पलट गई। बताया जा रहा है कि इस वाहन में करीब 4 लोग सवार थे। जो कि खैरपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस घटना में वाहन में सवार लोगों को मामूली खरोच आई है।

ये भी पढ़ें :  पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ विद्युत मंडल के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद लोगों में भय
नये साल के अवसर पर टीपाखोल डेम में नाव पलटने के साथ-साथ बोलेरो पलटने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अचानक भय का माहौल निर्मित हो गया और फिर लोग धीरे-धीरे अपने घर की ओर पलायन करने लगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment