शाहरुख़ और सलमान को पसंद आया फ़िल्म ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक

मुंबई,

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और दबंग स्टार सलमान खान को जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर की आने वाली फिल्म 'लवयापा’ का टाइटल ट्रैक बेहद पसंद आया है।

फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लवयापा' ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली थिएटर रिलीज है। यह पहली बार है जब जुनैद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  जब स्मार्टफोन का दौर भी नहीं आया था, तब सैमसंग ने बनाया था Solar Mobile Phone

'लवयापा' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। गाने को जुनैद और ख़ुशी की नई जोड़ी और इसके रोमांटिक अंदाज़ के लिए खूब सराहा जा रहा है। इसी बीच, शाहरुख़ खान और सलमान ख़ान से मिले खास कॉम्प्लिमेंट्स ने फिल्म को और चर्चा में ला दिया है।शाहरुख़ ख़ान ने सोशल मीडिया पर गाने की तारीफ करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दीं और लिखा,इतना प्यारा गाना है यह।जुनैद जितना जेंटल।ऑल द बेस्ट ख़ुशी।मेरी ढेर सारा प्यार #लवयापा कपल और टीम को।

ये भी पढ़ें :  सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट जारी, भारत के आर्टिस्ट ने बनाई जगह

वहीं, सलमान ख़ान ने अपने सोशल मीडिया पर जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर को शुभकामनाएँ देते हुए लिखा,लवयापा हो गया बेस्ट ऑफ़ लक #जुनैदखान @ख़ुशीकपूर फिल्म 'लवयापा' 07 फरवरी को रिलीज होगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment