पश्चिमी रेलवे ने किया ऐलान महाकुंभ के लिए स्‍पेशल ट्रेन… जानें रूट और पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली

महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ स्‍पेशल ट्रेनों (Maha Kumbh Special Trains) को चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें महाकुंभ मेला में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देंगी. इन ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराये से अलग होगा. पश्चिमी रेलवे द्वारा साबरमती-लखनऊ, भावनगर टर्मिनस-लखनऊ और मुंबई सेंट्रल-लखनऊ के बीच विशेष किराये पर तीन वन-वे स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है.

ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09469 साबरमती–लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को साबरमती
से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे.

ये भी पढ़ें :  सेना के आधुनिकीकरण को बड़ा बूस्ट: DAC ने ₹79,000 करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को दी हरी झंडी

ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस-लखनऊ वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस- लखनऊ स्पेशल 8 जनवरी को भावनगर टर्मिनस से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में भावनगर परा, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, चांदलोडिया, कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे.

ये भी पढ़ें :  महिला अरबपतियों की दुनिया में गूंजा भारत का नाम, सावित्री जिंदल ने दौलत में रचा नया इतिहास

ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वन-वे स्पेशल
ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे.

ये भी पढ़ें :  नई दिल्ली में CRPF स्कूल के पास भयानक धमाका, NIA, NSG, FSL और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

ट्रेन संख्या 09469, 09235 एवं 09011 की बुकिंग 5 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्रियों के लिए ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करवायी गई है.

 

Share

Leave a Comment