बीजापुर नक्सली मुठभेड़ पर CM साय ने किया ट्वीट, जवानों के साहस को किया नमन

रायपुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुबह से जारी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा जवानों ने 3 वर्दीधारी माओवादियों को ढेर किया है. इसे लेकर बीजापुर नक्सली मुठभेड़ पर CM साय ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जवानों के अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं.

ये भी पढ़ें :  Breaking : Corona को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी बैठक...मंत्री सिंहदेव ने बैठक लेकर कहा-'रहें अलर्ट'

उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है. बस्तर संभाग में शांति एवं खुशहाली की स्थापना हेतु डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है.

बता दें, बीजापुर के जंगल में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. इसके साथ ही मौके से ऑटोमेटिक हथियार और विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया है. जंगल के अभी भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर उनकी पहचान की जा रही है. वहीं सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है.

ये भी पढ़ें :  पीएम जनमन से धनसुली की कमार बस्ती को नई पहचान

सीएम साय का ट्वीट:

    बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

    जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को…
    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 12, 2025

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment