मध्य प्रदेश में जनगणना का काम फिर से 6 महीने के लिए टला

भोपाल

मध्य प्रदेश में जनगणना का कार्य फिर छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब प्रशासन को 30 जून 2025 तक जिलों, तहसीलों, गांवों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव की अनुमति दी गई है। इसके बाद इन सीमाओं को फ्रीज कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

जनगणना निदेशक भावना वालिम्बे ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। पत्र में यह निर्देश दिया गया है कि राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों में संभावित बदलाव 30 जून तक पूरे कर लिए जाएं।

15 साल से जनगणना नहीं हुई

देश में साल 2011 के बाद से जनगणना नहीं हुई है। तीन महीने पहले जनगणना निदेशालय एमपी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा था कि 31 दिसंबर 2024 तक एमपी में सभी जिलों, गांवों, शहरों और तहसीलों व वन क्षेत्रों की प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज कर इसकी जानकारी दी जाए।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में नौ साल बाद नए पदोन्नति नियम लागू किए गए, पांच तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर

इसके बाद यह माना जा रहा था कि एक जनवरी के बाद कभी भी देश के अन्य राज्यों के साथ एमपी में भी जनगणना शुरू हो सकती है।

इसमें यह भी कहा गया था कि प्रदेश के सभी संबंधित विभागों, खासतौर पर पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय आवास और विकास विभाग, राजस्व विभाग और वन विभाग को यह निर्देश जारी करें कि राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों, जैसे जिले, तहसील, राजस्व ग्राम, वन ग्राम, नगरीय निकाय और उनके वार्डों आदि की सीमाओं को बदलने की स्थिति हो तो यह काम 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें :  अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- 'सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं'

अक्टूबर 2024 में भी लिखी थी चिट्ठी

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत के महा रजिस्ट्रार कार्यालय ने 8 अक्टूबर 2024 को पत्र लिखकर कहा था कि प्रदेश के मुख्य सचिव आगामी जनगणना के लिए प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को 31 दिसंबर 2024 तक फ्रीज करने की कार्यवाही पूरी करेंगे। अगर कोई परिवर्तन होता है तो इसकी जानकारी जनगणना निदेशालय को 1 जनवरी 2025 से पहले दी जाए।

पिछले साल भी 30 जून तक बढ़ाई गई थी टाइम लिमिट

भारत सरकार के जनगणना निदेशालय ने कोरोना के कारण 25 मार्च 2020 को जनगणना स्थगित कर दी थी। इसके बाद प्रशासनिक सीमाओं के पुनर्गठन की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिए गए थे कि अगर कोई बदलाव किया जाना है, तो इसे 30 जून 2024 तक पूरा कर लें। इसके बाद इसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2024 तय कर, इसी तारीख तक प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें :  WPI:देश में जनवरी में थोक महंगाई दर में राहत, दिसंबर 2024 के 2.37% से घटकर 2.31% पर पहुंचा आंकड़ा

केंद्र का निर्णय महत्वपूर्ण

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, जनगणना शुरू करने का अंतिम निर्णय मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा। राज्य सरकारों को सीमाओं में संभावित बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट केंद्र को भेजनी होगी।

2020 में कोरोना महामारी के कारण स्थगित जनगणना प्रक्रिया के बाद से, राज्यों को प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment