बदायूं में परेड की रिहर्सल में महिला सिपाहियों में जमकर हुई मारपीट

बदायूं

बदायूं में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल में आईं दो महिला सिपाहियों में मंगलवार सुबह मैदान पर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के गाल पर जमकर थप्पड़ बरसाए और बाल पकड़कर एक-दूसरे को पटखनी दी।

मौजूद सिपाहियों ने दोनों को शांत कराकर अलग किया। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने इस मामले की आरआई से रिपोर्ट तलब की है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं, आरआई ने इस पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।

ये भी पढ़ें :  अखिलेश यादव पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- ‘ये लोग वोट के लिए देश को बेच देंगे’

पुलिस लाइन मैदान में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। यहां जिले के अलग-अलग थानों से महिला एवं पुरुष सिपाही परेड की रिहर्सल में शामिल हो रहे हैं।

मंगलवार सुबह एंटी भू-माफिया सेल में तैनात महिला सिपाही पूजा यादव और फैजगंज बेहटा थाने में तैनात लक्ष्मी सिंह जादौन की परेड रिहर्सल समाप्त होने के बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगीं। पहले बाल पकड़कर खींचा, फिर एक-दूसरे के थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। मौके पर पुलिस कर्मियों का जमघट लग गया।

ये भी पढ़ें :  बरेली में 200 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल महिला सिपाहियों को एक-दूसरे से अलग किया। मारपीट में दोनों महिला सिपाहियों के चेहरे पर खरोंच के निशान आ गए। मामले की जानकारी प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को दी गई।

आरआई ने पुलिस लाइन से एक दरोगा और दो सिपाहियों को बुलाकर दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल कराया। वहीं, आरआई ने एसएसपी को इस मामले से अवगत कराया है।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश की त्वरित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन प्रणाली का आधार स्तंभ बना 'सीएम डैशबोर्ड'

 एसएसपी ने आरआई से महिला सिपाहियों की रिपोर्ट तलब की है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में दोनों के बीच मारपीट की नौबत क्यों आई। इसे बताने में आरआई इंद्रजीत कुछ बोलने को राजी नहीं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment