दिल्ली चुनाव 2025 : बसपा ने 69 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बसपा की सूची के अनुसार नरेला से विरेन्द्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेन्द्र पाल जाटव, आदर्श नगर से मो. अब्दुल जब्बार, बादली से रविन्द्र कुमार, रिठाला से मो. नियाज खान, बवाना से हीरालाल, मुंडका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूरबस्ती से विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

त्रिनगर से डॉ. पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नी लाल, सदर से शैल कुमारी, चांदनी चौक से कालीचरण, मटिया महल से तेजराम, बल्लीमारां से सोनू कुमार, करोलबाग से रणजीत कुमार गंगवाल, पटेल नगर से रामावतार भारती, मोती नगर से अविनाश गुप्ता, मादीपुर से रूप सिंह अहिरवार, राजौरी गॉर्डन से शशिप्रभा, हरीनगर से बिंदु कुमार, तिलक नगर से अशोक कुमार गौतम, जनकपुरी से रविप्रताप राव, विकासपुरी से कृष्णा ठाकुर, उत्तम नगर से मनीराम, द्वारका से प्रदीप मौर्या को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आठ अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा, इन राज्यों में होगी बारिश

इसके अलावा मटियाला से कमलेश कुमार गौतम, नजफगढ़ से रोहित इंदौरा, बिजवासन से कमल सिंह, पालम से गीता, दिल्ली कैंट से नमित गौतम, राजेंद्र नगर से राजेंद्र वर्मा, नई दिल्ली से वीरेंद्र, जंगपुरा से रविंद्र कुमार, कस्तूरबानगर से महेश कुमार, मालवीय नगर से चरणजीत कौर, आरके पुरम से सुनील कैन, महरौली से योगेश्वर सिंह विष्ट, छतरपुर से बृजलाल एडवोकेट, देवली से अस्मिता, अंबेडकरनगर से सेवादास, संगम विहार से जकिउल्लाह, ग्रेटर कैलाश से नियति चौधरी, कालकाजी से पीतम और तुगलकाबाद से अमजद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली को मिलेगा ज्यादा पानी, 7000 करोड़ से बनेगी 102 किलोमीटर पाइपलाइन जल्द

वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने बदरपुर से प्रदीप, ओखला से सतीश कुमार, त्रिलोकपुरी से नंदलाल, कोंडली से मुकेश कुमार, पटपड़गंज से ओमशंकर पांडेय, लक्ष्मी नगर से वकार चौधरी, विश्वास नगर से राजेश कुमार, कृष्णा नगर से अमर सिंह, गांधीनगर से टीकराज सिंह, शाहदरा से धर्मेंद्र कुमार, सीमापुरी से मनोज, रोहताश नगर से डॉ. अशोक कुमार, सीलमपुर से दीपक कुमार, घोण्डा से सुंदर लोहिया, गोकलपुर से लाल सिंह, मुस्तफाबाद से अशोक कुमार और करवाल नगर से देवेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  श्रमिकों का कल्याण प्रशासनिक नहीं, नैतिक उत्तरदायित्व: श्रम मंत्री पटेल

दिल्‍ली की 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। वहीं, आठ फरवरी को नतीजे आएंगे। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बसपा अपना खाता नहीं खोल सकी थी। इसके बाद यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव में बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बसपा ने नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment