दिल्ली एनसीआर : 21 और 22 जनवरी को होगी तेज बारिश, तब तक रहेगा घना कोहरा

नोएडा
मौसम में फिर एक बार बदलाव देखने को मिला है। एक तरफ जहां मकर संक्रांति के बाद मौसम काफी साफ हो जाता है और लोगों को ठंड से निजात मिलती दिखाई देती है, वहीं इसके उलट न्यूनतम पारा लगातार गिर रहा है और घने कोहरे से भी लोगों का सामना हो रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 21 और 22 जनवरी को तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना हो सकता है और तब तक लोग घने कोहरे, तेज हवा के कारण कड़कड़ाती ठंड से मुकाबला करेंगे। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 17 जनवरी को एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है और अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल संग्रहालय में दर्शक बनकर घुसा था... दीवार फांदने में चोर हो गया घायल

वहीं पर मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 19 जनवरी को भी मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अगले दिन 20 जनवरी को मौसम विभाग ने बताया है कि एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली की सड़कों पर लगेंगी संगीतमय स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स, सरकार ने EMI मॉडल को दी मंजूरी

इसके बाद ऐसे ही 21 और 22 जनवरी को भी मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना होगा और दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ में हो रही गड़बड़ी के कारण एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ उसका असर पास के मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। इसलिए अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी ने हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, 1500 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment