इजरायली बंधकों को हमास ने रिहाई पर दिए ‘गिफ्ट बैग’, 15 महीने बाद घर लौटीं महिलाओं को क्या खास चीज देकर भेजा, जानें

तेल अवीव
गाजा में युद्धविराम होने के बाद रविवार को सबसे पहले हमास ने तीन इजरायली महिला बंधकों को रिहा किया। इस दौरान जिस एक खास बात ने सभी का ध्यान खींचा, वो ये थी कि गाजा पट्टी से रिहा की गई तीनों बंधकों को हमास ने रेड क्रॉस को सौंपे जाने से पहले 'गिफ्ट बैग' भी दिए। आईडीएफ की ओर जारी किए गए वीडियो और तस्वीरों में गाजा की कैद से छूटी बंधकों रोमी गोनेन, एमिली डमारी और डोरोन स्टीनब्रेचर को इन 'गिफ्ट बैग' को पकड़े हुए और इनको खोलकर दिखाते भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  मायावती का बड़ा आरोप, 'संभल हिंसा में राजनीतिक हित देख रही कांग्रेस-सपा'

हिब्रू भाषा की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमास की ओर से दिए गए इन बैग में हमास की कैद के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें और एक मोमेंटो शामिल है। हमास ने कथित तौर पर तीनों महिलाओं को गाजा में बिताए उनके वक्त की यादगार के तौर पर ये गिफ्ट दिया है। रविवार को गाजा से इजरायल आने वाल तीन महिलाएं- 24 साल की रोमी गोनेन, 28 साल की एमिली डमारी और 31 साल की डोरोन स्टीनब्रेचर हैं। हमास लड़ाकों ने तीनों को पश्चिमी गाजा शहर के अल-रिमल पड़ोस में अल-सरया स्क्वायर में रेड क्रॉस को सौंपा।
घर लौटने पर ली राहत की सांस

ये भी पढ़ें :  चीन अरुणाचल बॉर्डर के पास तैयार कर रहा नया हेलीपोर्ट, LAC से सिर्फ 20 किमी दूरी

इजरायल लौटने के बाद तीनों महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों को गले लगाया। हमास की कैद से इजरायल लौटी तीनों महिलाओं ने राहत की सांस ली है। एमिली की मां ने अपने बयान में कहा कि 471 दिनों बाद बेटी के घर आने से वह खुश हैं। डोरोन और रोमी के परिवार ने भी युद्ध विराम समझौते में शामिल सभी पक्षों को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें :  CM 'विष्णु' के हाउस में हैप्पी मूमेंट...मनाया जा रहा है पोला त्यौहार, नाच रहीं हैं महिलाएं, एक साथ मिल रही है दोहरी खुशी

गाजा में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते की शर्तो के हिसाब से चरण में हमास अगले छह सप्ताह में 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल की ओर से फिलिस्तीन के 2,000 कैदियों और बंदियों को अपनी जेलों से रिहा करेगा। समझौते के तहत एक इजरायल बंधक के बदले में इजरायली सरकार और सेना 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। रविवार को इजरायल ने 90 फिलिस्तीनियों को रिहा किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment