Breaking
24 Nov 2026, Tue

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक हुए लापता, चार दिन से परिजनों से नहीं किया संपर्क

भोपाल

भोपाल साइंस विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक, पंकज मोहन लापता हो गए है। बीते चार दिन से वैज्ञानिक रहस्य्मय ढंग से लापता है। पुलिस को वैज्ञानिक की लास्ट लोकेशन दिल्ली स्टेशन पर मिली है। परिजनों ने बुधवार देर रात शिकायत दर्ज करवाई है। कोलार थाने में वैज्ञानिक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई है। वैज्ञानिक का मोबाइल फ़ोन भी लगातार बंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें :  अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

भोपाल साइंस विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक पंकज मोहन की उम्र 51 साल है। वे भोपाल के कोलर क्षेत्र में रहते हैं। 18 जनवरी को दिल्ली में एक इंटरव्यू है ऐसा कहकर निकले थे लेकिन इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं मिली है। पंकज मोहन के परिजन और उनके दोस्तों ने जब उनसे सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद बताने लगा।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में हाउस टैक्स का झटका! 1,440 से बढ़कर 45,900 रुपये हुआ बिल

पंकज मोहन गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली को रवाना हुए थे लेकिन उनके संबंध में कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। पुलिस मामले मकई जांच में जुट गई है। पंकज मोहन इंटरव्यू देने भी नहीं पहुंचे हैं। इससे उनके परिजन काफी परेशान हैं। पुलिस की एक टीम उन्हें ढूंढने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *