हर परिवार की बनेंगी आइडी, आधार की तर्ज पर मिलेगा यूनिक नंबर, 12 अंकों का यूनिक आईडी कार्ड होगा जारी

फतेहपुर
यूपी सरकार ने एक परिवार-एक पहचान के तहत परिवारों की फैमिली आईडी जारी करने की शुरूआत की है। आधार कार्ड की तर्ज पर अब फैमिली आईडी का भी 12 अंक का यूनिक नंबर होगा। इस नंबर के जरिए सरकारी लाभ से जुड़ना आसान होगा। एक बार यह आईडी पोर्टल में डालने पर संपूर्ण परिवार की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, यह भी पता चलेगा कि परिवार किस सरकारी योजना के लिए पात्र या अपात्र है।

मिलेगी पूरे परिवार की जानकारी
जिले में फैमिली आईडी बनाने का काम आरंभ किया गया है। फैमिली आईडी बनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वर्तमान सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी सिंगल क्लिक में प्राप्त करने का है। इस आईडी के जनरेट होने के बाद यह भी सुनिश्चित हो जाएगा कि कौन सा परिवार किन किन सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है और अभी उन्हें किन किन अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है। फैमिली आईडी बनने के बाद परिवार को केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ा जा सकेगा किसी प्रकार के सत्यापन या सर्वे की जरूरत भी नहीं होगी। अफसरों को सिंगल क्लिक में परिवार के हर सदस्य के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें :  Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या कब है? पहले शाही स्नान की तारीख भी जानें

क्या है फैमिली आईडी
एक परिवार-एक पचान योजना क प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। जिससे परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगेगा। इस कार्य पर परिवार का पूरा डेटा डिजिटल रूम में मौजूद रहेगा। यह कार्ड बताएगा कि आपके परिवार में कितने सदस्य है और वह कौन कौन सी सरकारी योजनाओं के लाभ ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी ऑपरेशन तेज, बारूदी सुरंगों को हटाने की तैयारी

कार्ड पर अंकित 12 अंक के यूनिक नंबर से पूरे परिवार की जानकारी एक जगह पर ही मिल जाएगी। राशनकार्ड की आवश्यकता होगी कम -एक परिवार एक पहचान के तहत अब सरकार फैमिली आईडी जारी कर रही है। जिसके लिए जिले में 816 कर्मचारियों को लगाया गया है। गांव-गांव यह आईडी बनाने का काम रोजगार सेवक व पंचायत सचिवों को दिया गया है। एक बार आईडी बनने के बाद आधार कार्ड और राशन कार्ड की निर्भरता खत्म होगी। इससे आप किसी भी जगह पर पहचान के रूप में लगा सकते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment