छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की नहर में तैरती मिली लापता युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें :  CG Naxal Encounter: अबूझमाड़ में चार नक्सली ढेर, एक शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में हुई है. वह बीते दिन से अपने घर से निकलने के बाद से लापता था. अब नहर में उसकी लाश नहर में मिली है. फिलहाल उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment