छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्री श्रीमोहन शुक्ला का निधन

छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्री श्रीमोहन शुक्ला का निधन

पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर
छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री श्रीमोहन शुक्ला का आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ। इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें :  धर्मांतरण पर प्रभावी रोक के लिए विधानसभा में कानून लाने की घोषणा

श्री श्रीमोहन शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। श्री शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment