किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- महाकुंभ भगदड़ के पीछे साजिश की आशंका, जांच में सच्चाई आएगी सामने

जयपुर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक यह घटना कैसे हो गई। मुझे लगता है कि इसके पीछे कहीं न कहीं साजिश है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'हमें भी लगता है कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक ये कैसे हो गया। विपक्ष और दूसरे देशों के लोग इस बात से खुश नहीं थे कि यह आयोजन इतना भव्य कैसे हो रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर इस तरह की घटना हो जाती है। कुछ न कुछ साजिश है। जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें :  राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, आधुनिक युद्ध में ड्रोन-AI और स्वदेशी हथियार बनेंगे भारत की असली ताकत

कुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 90 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों के परिजनों के लिए राज्य सरकार द्वारा 25-25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं, भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है। राजस्थान में सूर्य नमस्कार पर विपक्ष के हंगामे पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "सूर्य पूरे विश्व को प्रकाश प्रदान करता है और जीवन में प्रकाश लाता है। हमें ऊर्जा देता है। सूर्य को नमस्कार करने और योगाभ्यास करने से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसका विरोध करने वाले लोग सनातनी परंपरा का मखौल उड़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे उदयपुर, अरविन्दसिंह मेवाड़ को अर्पित की श्रद्धांजलि

पीएम मोदी के फिट इंडिया वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह सही कहा है। हम रोज फैटी एसिड खा रहे हैं, इससे बीमारियां बढ़ रही हैंं। मोदी जी ने जितना कहा है, उससे ज्यादा आपको फिट रहने के लिए मेहनत करनी चाहिए, योग करना चाहिए, एक्सरसाइज करनी चाहिए।

Share

Leave a Comment