साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड : धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान

 

प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान

कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी

100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

ये भी पढ़ें :  आज कटगी पहुंचेगी 'रामराज्य युवा यात्रा', प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी यात्रा में हो रहे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

ये भी पढ़ें :  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत के 19 साल बाद नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन पर मामला दर्ज

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-नये साल पर केंद्र सरकार ने दी 250 करोड़ प्रोत्साहन राशि, वित्तीय प्रबंधन के लिये की तारीफ

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment