तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, पंचायत के नामांकन भरने के दौरान हुई घटना

रायपुर
तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। यह घटना पचरी पंचायत के नामांकन के दौरान हुई, जहां प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे। अचानक, कुछ लोगों ने उन्हें जनपद कार्यालय से अगवा कर लिया और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना लंबे समय से चली आ रही पंचायत राजनीति से जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें :  भारत गौरव ट्रेन 10 अप्रैल से इंदौर से रवाना: पुरी, गंगासागर, काशी, गया और अयोध्या की यात्रा; जू-रालामंडल में पर्यटकों की भीड़

लंबे समय से नहीं हुआ नामांकन
पचरी पंचायत में कई सालों से कोई नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार योगेश दास ने नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया था। अपहरण के बाद, आरोप है कि जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने इस घटना में किसी प्रकार से संलिप्तता दिखाई है, जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले लगेगा सूतक; मंदिरों के कपाट बंद

भाजपा नेता पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव डाला। हालांकि, शुरुआती तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं करने की कोशिश की, लेकिन जब दबाव बढ़ा, तो अपहृत योगेश दास को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर : आईटीआई बस्तर में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

फिलहाल, तिल्दा थाना पुलिस ने अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment