महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप मैहर में पलटी, महिला की दर्दनाक मौत

मैहर
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट गई। इस हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पांच अन्य श्रद्धालु घायल हैं, यह घटना रविवार सुबह 5:00 बजे की है। घटना चौरसिया ढाबे के पास की है।

ये भी पढ़ें :  जल ही जीवन है : जल की एक-एक बूंद बचाना सबकी जिम्मेदारी : उपमुख्यमंत्री शुक्ल

वहीं जीप में सवार गजानंद का कहना है कि हादसे से 2 घंटे पहले ड्राइवर से कहा था कि आराम कर लो लेकिन ड्राइवर माना नहीं श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें :  पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी मुफ्त बिजली : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment