केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया

नई दिल्ली
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि मेहमान टीम लंबे प्रारूप में दाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी। चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 14 विकेट चटकाए और भारत की 4-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें गुरुवार से नागपुर में शुरू हो रही सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

पीटरसन ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘इंग्लैंड के बल्लेबाज एकदिवसीय में उनके (चक्रवर्ती के) खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे क्रीज पर अधिक समय बिता सकते हैं। यह लंबा प्रारूप है, हर गेंद पर शॉट खेलना जरूरी नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि यह (चक्रवर्ती को शामिल करना) एक बेहतरीन फैसला है।’’

पीटरसन ने टी20 में इंग्लैंड की हार को ‘विपदा’ करार दिया लेकिन कहा कि अगर शिवम दुबे के स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह पर समान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल किया जाता तो पुणे में सीरीज बराबर हो जाती।

ये भी पढ़ें :  जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद कैरेबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के नजरिए से यह निराशाजनक सीरीज थी। मुझे लगता है कि चौथे टी20 में अगर कनकशन सब्सटीट्यूट सही तरीके से किया गया होता तो शायद इंग्लैंड जीत जाता।’’ पीटरसन ने कहा, ‘‘वानखेड़े (अंतिम टी20 का आयोजन स्थल) में मुकाबले से पहले यह 2-2 से बराबर होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’ पीटरसन ने कहा कि भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह अब अभिषेक शर्मा पर प्रभाव डाल रहे हैं जिन्होंने उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी खेली।

ये भी पढ़ें :  ग्लोबल टूर्नामेंट को होने वाले हैं 50 साल, वेस्टइंडीज मनाएगा 1975 वर्ल्ड कप की गोल्डन जुबली

उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शानदार है। उसमे (युवराज की) झलक थी… जाहिर है, अभिषेक पर अब युवराज का प्रभाव दिख रहा है। उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। यह मेरी अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी थी और मैंने बाद में उनसे यही कहा।’’ पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट रखने का तरीका खोजना होगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच के दौरे जैसे बड़ी प्रतियोगिताएं होनी हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment