कांग्रेस ने अमेरिका से भारतीय युवाओं की वापसी पर प्रधानमंत्री का जलाया पुतला

 अलवर

अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने अमेरिका से भारतीय युवाओं को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने इस घटना को भारत के लिए शर्मनाक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के इस अपमान पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसके विरोध में अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने नंगली सर्किल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

इस मामले में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया जिस तरह अमेरिका में भारत के युवा गए थे और अमेरिका सरकार ने उनके हाथ पैरों पर जंजीर से बांधकर उनको भारत के लिए रवाना किया है। यह अपने आप मे ही शर्मनाक है और कांग्रेस इस मामले में सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें :  पुलिस दूरसंचार भर्ती: लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, PET/PST शेड्यूल जारी

जिया अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है, जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा जो युवा काम की तलाश में अमेरिका गए थे। अमेरिका सरकार ने उनको वापसी का रास्ता दिखा दिया है और उनको हाथों में हथकड़ी लगाकर भारत लाया जा रहा है। उसको लेकर हमारे देश के प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप्पी साधे बैठे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उनका विरोध करती है और आज उनका पुतला जलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  बालोतरा में आदर्श विद्या मंदिर सिणधरी का नवनिर्मित भवन लोकार्पित, भव्य लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

जिला अध्यक्ष ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आप को विश्व महागुरु समझते हैं। कहते हैं हम युवाओं के साथ हैं, लेकिन जब युवाओं को इस तरह लेकर आ रहे थे तब ऐसा कहने वाले मोदी जी क्यों कुछ नहीं बोल रहे। क्यों उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।

जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अमेरिका सरकार से बात करनी चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए,लेकिन वह उल्टा अमेरिका सरकार की बात मान रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ मोदी जी अमेरिका के राष्ट्रपति को अपना दोस्त कहते है और उनके शपथ ग्रहण में विदेश मंत्री तक को भेजते है वही दूसरी ओर अमेरिका भारत के युवाओं के साथ ऐसी असहनीय हरकत कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026: आधुनिक कृषि में नवाचार की नई इबारत लिखेगा ‘ग्राम’

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment