फोन भूकंप आते ही करेगा अलर्ट, स्मार्टफोन में है Earthquake Detector

सोमवार सुबह 5:36 बजे दिल्ली-NCR समेत उत्तर-भारत के कई शहरों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली-NCR में 4 स्केल के तेज झटके महसूस किए गए. यहां आपको सेफ्टी के मद्देनजर मोबाइल का एक खास फीचर बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भूकंप का अलर्ट मिलेगा.  

Google की तरफ से  Android Earthquake Alerts System प्रोवाइड कराया जाता है, जो सभी एंड्रॉयड फोन में काम करता है. यह फीचर भारत में मौजूद हैं, जबकि हाल ही में ब्राजील में इस फीचर को बंद कर दिया जा चुका है. ब्राजील में इसको बंद करने के पीछे की वजह फेक जानकारी को देना है.  
Android में ऑन करना होता है ये फीचर

ये भी पढ़ें :  19 जनवरी का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Google Android स्मार्टफोन में इस फीचर को एक्टीवेट करना होता है. इसके लिए यूजर्स को मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर इसे इनेबल और डिसेबल कर सकते हैं. इसकी जानकारी खुद Google ने ब्लॉगपोस्ट में दी है.

Android फोन में है ये सेंसर

सभी Android smartphone के अंदर छोटा सा Accelerometers है, जो छोटे Seismometers की तरह काम करता है. जब स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगा होता है तो यह भूकंप को शुरुआती स्टेज में ही पहचान लेता है. इसकी जानकारी खुद Google ने अपने ब्लॉगपोस्ट में दी है.

ये भी पढ़ें :  आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की

ऐसे मिलती है भूकंप केंद्र की जानकारी  

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि जैसे एक ही लोकेशन के Android स्मार्टफोन एक साथ एक जैसी कंपन करने लगेंगे, उसके बाद गूगल को भूकंप के केंद्र की जानकारी मिलती है. फिर वह आसपास के इलाकों तक भी इस जानकारी को अलर्ट के जरिए पहुंचाता है. Google का मानना है कि भूकंप की गति से कई गुना तेज इंटरनेट सिग्नल्स होते हैं, जो लाइट की स्पीड पर चलते हैं.
कहां है ये Android Earthquake Alerts?

ये भी पढ़ें :  10 घंटे तक चलेगा ये सीलिंग फैन! बिजली जाते ही नहीं होगा बंद, ₹4,594 में लॉन्च हुआ नया BLDC Fan

Android स्ममार्टफोन में Earthquake Alerts को इनेबल और डिसेबल करने की जानकारी है. हालांकि जब हमने इस फीचर को Android स्मार्टफोन में चेक किया, तो वहां ऐसा कोई फीचर नहीं मिला.

क्या 100 परसेंट कारगर है ये फीचर?

Google के इस फीचर की एक्युरेसी को लेकर कई बार सवाल खड़े होते रहे हैं. 2-3 दिन पहले ही भूकंप की गलत जानकारी के चलते ब्राजील में Google के इस अलर्ट सिस्टम को डिएक्टिवेट किया जा चुका है. जानकारी के मुताबिक, भारत में यह फीचर अभी लाइव है.

 

Share

Leave a Comment