महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे को ईमेल के जरिए जान से मारने की मिली धमकी, कार को बम से उड़ा दूंगा

मुंबई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली. ईमेल करने वाले ने शिवसेना नेता की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी. मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को ये धमकी भरे संदेश ईमेल के जरिए मिले. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी. यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई थी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. 11 फरवरी, 2024 को शिंदे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में एक 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें :  अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति का महा-वृक्षारोपण अभियान: मध्य प्रदेश में 3000 और छत्तीसगढ़ में 1000 पौधे रोपे गए

शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी तब मिली, जब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते हुए कहा, 'यह खुशी की बात है कि हमारी लाडली बहना (प्यारी बहन) दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं. हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं.'

ये भी पढ़ें :  एयर इंडिया ने cancel कीं 8 उड़ानें, दिल्ली से दुबई और मेलबर्न तक यात्री परेशान

दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले दिल्ली में भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment