Breaking
24 Nov 2026, Tue

मैसूर में एक मुस्लिम मौलवी को पुलिस थाने पर हमले के लिए भीड़ को भड़काने के आरोप में किया गिरफ्तार

मैसूर
मैसूर में एक मुस्लिम मौलवी को पुलिस थाने पर हमले के लिए भीड़ को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौलवी मुफ्ती मुश्ताक ने एक भड़काऊ भाषण दिया, जिसके बाद 10 फरवरी की रात उदयागिरी पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने हिंसा करते हुए थाने पर पत्थरबाजी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

ये भी पढ़ें :  CSE की चेतावनी अगर समय रहते प्रदूषण पर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्वास्थ्य और खेती पर गहरा असर डालेगा

गुरुवार को पुलिस ने मुफ्ती मुश्ताक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौलवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे आरोप शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  EPFO Interest Update: 8 करोड़ PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, जल्द खाते में आएगा ब्याज का पैसा

इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि इस हमले की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या नहीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *