बोले डिप्टी CM अरुण साव, ‘कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है? लड़की हूं लड़ सकती हूं कहां है? अपराधियों का साथ देना कांग्रेस की…

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त 2024

 

नई दिल्ली से लौटकर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अनेक मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। आज सुबह अपने सरकारी आवास में मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  लुलु ग्रुप ला रही है USE का इस साल का सबसे बड़े इश्यू, कंपनी खाड़ी के छह देशों में 240 से अधिक स्टोर चलाती है

वहीं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के छत्तीसगढ़ दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ में शांति सद्भाव को कोई प्रभाव न पड़े। कानून व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है

ये भी पढ़ें :  योगगुरु रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुस्लिम युवकों के खाने में थूकने, पेशाब का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया

 

 

 

कांग्रेस द्वारा 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने के विषय में साव ने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ा होती है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है? लड़की हूं लड़ सकती हूं कहां है?

ये भी पढ़ें :  अदाणी बना भारत का सबसे तेज़ी से उभरता ब्रांड, इंफ्रा और ग्रीन एनर्जी में दिखाई मजबूती

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment