Breaking
23 Nov 2026, Mon

रेखा गुप्ता सरकार होली-दिवाली पर मुफ्त, बाकी 10 सिलेंडर 500 रुपये में देने की तैयारी की जा रही

नई दिल्ली
दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है और गुरुवार रात को पहली कैबिनेट बैठक भी हो गई। अब भाजपा सरकार के सामने अपने वादों को पूरा करने की चुनौती है। इसको लेकर सरकार में मंथन शुरू गया है। इस बीच जानकारी है कि दिल्ली वालों को होली-दिवाली में फ्री सिलेंडर देने की तैयारी करने में सरकार जुट गई है।

अगले दो दिन में फैसला संभव
कैबिनेट मंत्री सिरसा ने कहा कि अगले दो दिन में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही साल के अन्य 10 सिलेंडर 500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  इंडिया-बांग्लादेश T-20 मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में, 20 सितंबर से ओपन टिकट, 5452 रुपए तक कीमत

महिला सम्मान निधि अगले महीने
नई सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही अपनी प्राथमिकता तय कर दी। अगले 30 दिन में दिल्ली के एक लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। इसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, महिला सम्मान निधि अगले महीने अलग से बजट मिलने के साथ लागू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश पुलिस के नए मुखिया बनने के बाद डीजीपी मकवाना जिलावार रिव्यू करेंगे, फिर थाना स्तर तक बदलाव किए जाएंगे

शहरी विकास : फ्लैट पर भी पीएम आवास का लाभ संभव
शहरी विकास को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा हुई। राजधानी के लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए इसमें पक्के घर के  साथ फ्लैट्स भी शामिल किए हैं। इसके तहत नए फ्लैट लेने पर लाभार्थी को बैंक कर्ज में करीब 2.60 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। हालांकि अंतिम फैसला होना बाकी है।

ये भी पढ़ें :  EPFO Rule Change: ₹20-25 हजार से ज्यादा सैलरी वालों पर क्या होगा असर?

सभी डिस्पेंसरी बनेंगी आरोग्य मंदिर-पीएचसी
सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नगर निगम और राज्य सरकार की डिस्पेंसरी अपग्रेड करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर-पीएचसी में बदली जाएंगी। पहले 30 दिन में 11 डिस्पेंसरी का लक्ष्य है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के कुल 1139 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंजूर किए गए हैं। अभी 553 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जाएगा और बाकी 413 नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *